सांसद आदर्श ग्राम योजना:
सांसद आदर्श ग्राम योजना: सांसद आदर्श ग्राम योजना से जुड़ी कुछ और बातें
![]() |
| Sansad Adarsh Gram Yojana: Some more things related to Sansad Adarsh Gram Yojana |
सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2014 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की इसका लक्ष्य मार्च 2019 तक तीन आदर्श ग्राम विकसित करना था जिसमें से एक को 2016 तक हासिल किया जाना था इसके बाद 2024 तक पांच ऐसे आदर्श ग्रामों का चयन और विकास किया जाएगा महात्मा गांधी के सिद्धांतों और मूल्यों से प्रेरित या योजना राष्ट्रीय गौरव देश भक्ति सामुदायिक भावना आत्मविश्वास के मूल्यों को पोषित करने और बुनियादी ढांचे के विकास पर सामान जोर देती है।
इसका मकसद गांव में विकास करना और लोगों में ऐसे मूल्य विकसित करना है जिसे वह अपने जीवन में सुधार कर सके इस योजना के तहत सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र केकम से कम एक गांव को गोद लेते हैं और इसका विकास करते हैं इस योजना के तहत सांसदों को इन बातों का ध्यान रखना होता है।
1. लोगों की भागीदारी को स्वीकार करना
2. सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना
3. लैंगिक समानता और महिलाओं के लिए सम्मान सुनिश्चित करना
4. सफाई की संस्कृति को बढ़ावा देना
5. विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन सुनिश्चित करना
6. स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना
7. विकलांग व्यक्तियों की विशेष जरूरत पर ध्यान देना
8. स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने पर ध्यान देना
सांसद आदर्श ग्राम योजना से जुड़ी कुछ और बातें
सांसद आदर्श ग्राम योजना से जुड़ी कुछ और बातें
लक्ष्य
सांसद आदर्श ग्राम योजना का लक्ष्य वर्तमान परिप्रेक्षा को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी के इस व्यापक और जैविक दृष्टिकोण को वास्तविकता में परिवर्तित करना।
उद्देश्य
1. ऐसी प्रक्रियाओं को प्रारंभ करना जिससे चिन्हित ग्राम पंचायत का समग्र विकास हो सके।
2. जनसंख्या के सभी वर्गों में जीवन स्तर और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना।
बेहतर बुनियादी सुविधाएं
- उच्च उत्पादकता
- उन्नत मानव विकास
- बेहतर आजीविका के अवसर
- कम हुई असमानताएं
- अधिकारों और हकों तक पहुंच
- व्यापक सामाजिक लाभबंदी
- समृद्ध सामाजिक पूंजी
परिणाम
निवेश और योजनाओं से संबंधित अधिकांश परिणाम अनुराग्नक में विस्तृत रूप से दिए गए हैं इसके अलावाSAGY से अन्य महत्वपूर्ण परिणाम मिलने की उम्मीद है जिनमें शामिल है:
1. आजीविका रोजगार के अवसरों में वृद्धि
2. संकटग्रस्त प्रवास में कमी
3. बंधुआ मजदूरी बाल श्रम से मुक्ति
4. मृत्यु और जन्म का 100% पंजीकरण
5. समुदाय के सभी वर्गों को स्वीकारी वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का विकास
6. शांति और साधराव
7. अन्य ग्राम पंचायत पर प्रदर्शन का प्रभाव
