जनकल्याण संबल योजना: सम्बल 2.0
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याण संबल योजना की संपूर्ण जानकारी
Chief Minister Public Welfare (Sambal 2.0) Scheme |
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना के तहत राज्य के करोड़ों असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। MP Sambal Yojana को आगे बढ़ाते हुए योजना में सरलीकरण तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री जन कल्याकण संबल 2.0 योजना में नवीन पंजीयन तथा पूर्व में अपात्र किये गये श्रमिकों को पुन: पंजीयन हेतु आवेदन की सुविधा प्रदान की जाएगी। MP Sambal Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए नया सवेरा या संबल कार्ड बनवाना होता है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 का उद्देश्य
असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। गरीब लोग जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है उनके लिए ही यह योजना का आरम्भ किया गया था। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। यह योजना का उद्देश्य गरीब के परिवार को जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक लाभ प्रदान करना है। यह योजना गरीब श्रमिकों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस योजना के द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले असंगठित श्रमिकों को लाभ पहुचाया जाता है। सरकार द्वारा प्रदेश के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को भी असंगठित श्रमिक की श्रेणी में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा 11 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत 26,150 श्रमिक परिवारों को 583 करोड़ रुपए का वितरण किया गया। अब तक 51 लाख श्रमिकों को 6805 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से फायदे
1. असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना ।
2. बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन राशि प्रदान करना।
3. दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना।
4. एक तय सीमा तक बिजली बिल माफ़ किया जाता है।
5. बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना।
6. अंत्येष्टि सहायता प्रदान करना।
7. निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना।
8. राज्य की गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुविधा प्रदान की जाएगी।
9. अनुग्रह सहायता योजना
10. रोजगारन्मुयखी प्रशिक्षण योजना
11. निशुल्क् चिकित्सक प्रसुती सहायता योजना
12. उन्नत व्यचवसाय हेतू उपकरण अनुदान योजना।
संबल योजना की पात्रता
1. आवेदनकर्ता का मध्यप्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
2. आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
3. आवेदनकर्ता असंगठित श्रमिक होना चाहिए।
4. आवेदक के पास समग्र आइडी होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के लिए आवश्यरक दस्तावेज
1. आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
2. समग्र आईडी
FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को कब आरंभ किया गया था ?
जवाब: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को साल 2018 में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न. संबल कार्ड योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा ?
जवाब;इस योजना का लाभ एमपी के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित श्रमिकों को मिलेगा।
प्रश्न. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 किस मध्यप्रदेश राज्य से संबंधित योजना है ?
जवाब: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 मध्यप्रदेश से संबंधित है।
प्रश्न. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 में अपना आवेदन करने की पात्रता क्या है ?
जवाब: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 में अपना आवेदन करने के पात्र असंगठित श्रमिक होंगे।
प्रश्न. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें ?
जवाब: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के आवेदन के लिए आप मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र CSC पर जाकर आवेदन कर सकते है।
प्रश्न. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 योजना का क्या लाभ है ?
जवाब: असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्नल योजनाओं का लाभ मिलेगा।