लाडली बहना योजना, म0प्र0 शासन
लाडली बहना योजनांतर्गत, 1 रुपये डाल कर चेक किए गए महिलाओं के बैंक खाते, यदि आपके खाते में नहीं आया 1 रुपये तो हो सकती है बड़ी दिक्कत
![]() |
Under the Ladli Bahna scheme, women’s bank accounts were checked by putting Re 1, if Re 1 does not come to your account, then there can be a big problem.
मध्यप्रदेश की समस्त महिला बहनों, को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु, अब हर वर्ग की महिलाओं को, हर महीने मिलेंगे 1000/- रूपये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजनांतर्गत प्रदेश की बहनों महिलाओं के DBT खाते में, प्रतिमाह 1000/- रु, /एक वर्ष में कुल 12000/- रु /और पांच साल में 60,000/- करोड़ रुपये सीधे महिला बहनों के खाते में दिए जावेंगे।
|
जानिए लाड़ली बहना योजना का 1 रूपया आपके खाते में क्यों नहीं आया ?
योजनांतर्गत प्रदेश की समस्त वर्ग की महिला बहनों का पंजीयन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किया गया है। प्रदेश में अबतक लगभग एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा आवेदन भरे जा चुके हैं। अब सरकार द्वारा लाभार्थी महिला बहनों, के बैंक खाता और अन्य संबंधित जानकारियों की जाँच की जा रही है।
इस हेतु मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, में पंजीकृत लाभार्थी महिला बहनों के बैंक खातों में मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा 1 रूपया भेजा जा रहा है। ताकि पुष्टि हो सके कि उनका बैंक खाता DBT सक्रीय है। एवं आधार कार्ड से लिंक है।
लेकिन जल्दबाजी में, प्रदेश की अधिकतम महिला बहनों द्वारा लाड़ली बहना योजना में आवेदन, बहुत ही उतक-ताई से किया गया है। जिसके फलस्वरूप ऐसी महिला बहनों का बैंक खाता न ही डीबीटी DBT सक्रीय है। और न ही बैंक खाता से आधार लिंक है। और न ही समग्र में रिकॉर्ड सही है। तो ऐसी स्तिथि में, आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
जानिए लाड़ली बहना योजना का 1 रूपया आपके खाते में न आने के मूल कारण
यहाँ आपको लाड़ली बहना योजना का 1 रूपया आपके खाते में न आने के कुछ मूल कारण दिए गए है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन का बैंक खाता डीबीटी DBT सक्रीय न होना।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन का बैंक खाता में कोई मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं होना।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक नहीं होना।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन का बैंक खाता मान्यता प्राप्त नहीं होना।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन का आधार कार्ड एक से अधिक बैंक खातों से लिंक होना।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन का खाता वर्तमान निवास पते का न होकर किसी अन्ययत्र स्थान का होना।
जानिए लाड़ली बहना योजना की 1000/- रुपये की पहली किश्त आसानी से कैसे प्राप्त करे
प्रदेश की समस्त महिला बहनों, के खातों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून को सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000/- रुपये की पहली किश्त लाभार्थी महिला बहनों के डीबीटी DBT बैंक खातों में डाली जावेगी। किन्तु, अबतक अधिकतम लाभार्थी महिला उम्मीदवारों का डाटा और अन्य संबंधित विवरण सही नहीं है। यहां आपको कुछ महत्वपूर्ण उपाए दिए गए है। जिससे आप समय से पूर्व अपना बैंक एवं अन्य संबंधित रिकॉर्ड सही करने के उपरांत आसानी से लाड़ली बहना योजना की 1000/- रुपये की पहली किश्त उक्त डीबीटी DBT बैंक खाता में प्राप्त कर सकते है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की उक्त बैंक खाता डीबीटी सक्रीय है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की उक्त बैंक खाता में सक्रीय मोबाइल नंबर पंजीकृत है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की बैंक खाता मान्यता प्राप्त है।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की आधार कार्ड एक से अधिक बैंक खातों से लिंक है अथवा नहीं।
- आवेदनकर्ता लाभार्थी महिला बहन के द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए की खाता वर्तमान निवास पते का न होकर किसी अन्ययत्र स्थान का है या नहीं।
जानिए क्या है ? लाडली बहना योजना का स्वीकृति पत्र
लाडली बहना योजनांतर्गत, मध्य प्रदेश सरकार अब लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने वाली लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना योजना स्वीकृति पत्र, लाभार्थी महिला बहनों के निवास स्थान /ग्राम /वार्डों में जाकर वितरित कर रही है।
लाड़ली बहना योजना के तहत यह स्वीकृति पत्र मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की प्रत्येक महिला लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। जिसे एक तरह से लाड़ली बहना योजना के तहत 1000/- रुपये प्रतिमाह की राशि प्रदाय करने हेतु, मप्र शासन द्वारा स्वीकृत आदेश माना जायेगा
संक्षिप्त विवरण
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद, लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया। योजना का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है।
योजना का नाम |
लाडली बहना योजना |
योजना लागूं की गई | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
लाभार्थी | माध्यम और निम्न आय वर्ग की महिलाएं /कृषक महिलाएं |
उद्देश्य | प्रदेश की महिला बहनों की आर्थिक रूप से मदद करना। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। |
योजना का लाभ | प्रतिमाह 1000/- रुपये हजार |
आयु सीमा | 23 से 59 वर्ष |
भुगतान प्रकार | आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में |
योजना प्रारंभ होने की दिनांक | 5 मार्च 2023 |
योजना के लिए ऑनलाइन /ऑफलाइन आवेदन की दिनांक | 25-03-2023 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट | @cmladlibahna.mp.gov.in |
लाड़ली बहना योजना के लिए प्रस्तावित समय सीमा के लिए क्लिक करे
लाडली बहना योजना एमपी अंतिम तिथि और प्रारंभ तिथि के लिए आवश्यक दस्तावेज के लिए क्लिक करे
लाडली बहना योजना में पंजीकरण के फायदे जानने के लिए क्लिक करे
Quick CSC VLE Help