लाडली बहना योजना

समय के साथ होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोत्तरी
![]() |
The amount of Chief Minister Ladli Bahna Yojana will increase with time |
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित लाडली बहना योजना, के राशि अंतरण समारोह में 341 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलायन्स कर, मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। अब लाड़ली बहनों को 1000 रुपए की जगह 3000 रुपए की राशि हर माह दी जावेगी। साथ ही अब लाड़ली बहना योजना का लाभ, अब 21 साल की विवाहित बेटियों को भी मिलेगा। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अब 21 साल की विवाहित महिला भी आवेदन कर सकेंगी।
लाडली बहना योजना का संक्षिप्त विवरण
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद, लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया। योजना का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है।
योजना का नाम |
लाडली बहना योजना |
योजना लागूं की गई | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान |
लाभार्थी | माध्यम और निम्न आय वर्ग की महिलाएं /कृषक महिलाएं |
उद्देश्य | प्रदेश की महिला बहनों की आर्थिक रूप से मदद करना। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। |
योजना का लाभ | प्रतिमाह 1000/- रुपये हजार |
आयु सीमा | 23 से 59 वर्ष |
भुगतान प्रकार | आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में |
योजना प्रारंभ होने की दिनांक | 5 मार्च 2023 |
योजना के लिए ऑनलाइन /ऑफलाइन आवेदन की दिनांक | 25-03-2023 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश सरकार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट | @cmladlibahna.mp.gov.in |
अब मिलेंगे हर महिलाओं, को 3000/-रूपये प्रतिमाह
योजनान्तर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित लाडली बहना योजना के महासम्मेलन में, लाड़ली बहनों के लिए एक और बड़ी घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में बढ़ोत्तरी करेंगे। जहाँ पहले, मध्यप्रदेश की समस्त हर वर्ग की महिला बहनों को, प्रतिमाह 1000/- रूपये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत दिए जा रहे है। अब म0प्र0 शासन द्वारा लाडली बहना योजना की 1000/- रूपये की राशि बढ़ा कर 3000/- रूपये कर दिए जावेंगे।
धीरे-धीरे ऐसे बढ़ेगी 3000/-रूपये की राशि
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर में आयोजित लाडली बहना योजना के महासम्मेलन में, सीधे घोषणा कर दी की अब मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को योजनान्तर्गत दी जाने वाली राशि रुपए 1000/- से 3000/- रुपए प्रतिमाह प्रदेश की लाड़ली बहनों को प्रदाय किए जावेंगे। जिसे सर्वप्रथम 1000/- रुपए से, 1250/- रुपए, 1500/- रुपए, 1750/-रुपए, 2000/-रुपए, 2250/-रुपए, 2500/-रुपए, 2750/-रुपए, और समय आने पर 3000/-रुपए, मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के डीबीटी बैंक खाते में प्रदाय किए जाएंगे।
जानिए लाड़ली बहना योजना का 1 रूपया आपके खाते में क्यों नहीं आया ?
Quick CSC VLE Help