विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना
विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर में निवासरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना
![]() |
Vidhayak Vidya Protsahan Yojana for the students of class 9th to 12th residing in Vidhansabha Constituency Shujalpur |
मध्यप्रदेश शासन ने, विद्यार्थी दिवस (09 जुलाई 2023) के उपलक्ष्य में विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है। जिसमें शुजालपुर में निवासरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी अपना पंजीयन ऑनलाइन करवा सकते है।
क्या है? विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना
विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर में निवासरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा, विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है। जिसके तहत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को, 5000/-रुपए की राशि दी जाएगी। योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने पर, प्रथम पुरस्कार में कंप्यूटर द्वितीय पुरस्कार में टेबलेट और तृतीय पुरस्कार में, स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं को प्रदाय किया जावेगा।
योजनान्तर्गत विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना केवल, शुजालपुर विधानसभा में निवासरत छात्र-छात्राओं के लिए ही लागूं की गई है। योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश में निवासरत शुजालपुर विधानसभा के, कक्षा 9 वीं से 12 वीं पास उम्मीदवार ले सकते है।
योजना के लिए पात्रता
सरकारी व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी।
विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना का संक्षिप्त विवरण
विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर में निवासरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है।
योजना का नाम | विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना |
योजना लागूं की गई | विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में |
लाभार्थी | शुजालपुर में निवासरत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी |
उद्देश्य | विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ावा देना |
योजना का लाभ | 5000/-रुपए +प्रथम पुरस्कार में कंप्यूटर द्वितीय पुरस्कार में टेबलेट और तृतीय पुरस्कार में, स्मार्टफोन |
परीक्षा की तिथि | 09 जुलाई 2023 |
भुगतान प्रकार | चेक OR डीबीटी खाता |
योजना का प्रारंभ | 2023 |
विभाग | विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम द्वारा |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि | 10 जून 2023 (शनिवार) |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 26 जून 2023 (सोमवार) |
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि | 09 जुलाई 2023 |
ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 3 जुलाई 2023 (सोमवार) |
परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण की तिथि | 15 जुलाई 2023 |
अन्य विवरण
विधायक विद्या प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रतियोगिता में, सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को, प्रमाण पत्र एवं महाराजा विक्रमादित्य का चित्र प्रदान किया जाएगा।
योजनान्तर्गत आवेदक छात्र-छात्राओं को विधानसभा शुजालपुर का/ की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
योजनान्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में केवल (शासकीय एवं निजी) विद्यालय के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी ही भाग लेंवे।
योजनान्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा ऑफलाइन मोड़ में ओ0एम0आर शीट पर आधारित होगी।
सीएससी के माध्यम से आवेदन करें
यहां उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में जानकारी दी गई है, यहां से आप उक्त सरकारी विधायक विद्या प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना और विभागीय आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
Quick CSC VLE Help
Apply Online
Advertisement
Official Website