लाड़ली बहना ₹450/- गैस सिलेंडर योजना
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रूपये 450/- में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर जानिए क्या होगी पात्रता
![]() |
Dear sisters of Madhya Pradesh will get LPG cylinder for Rs 450/-, know what will be the eligibility. |
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। कि अब मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रूपये 450/- में, रसोई गैस सिलेंडर दिया जावेगा।
जानिए? क्या है’ लाड़ली बहना ₹450/- रसोई गैस सिलेंडर योजना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थी महिला बहनों के लिए एक और घोषणा कर दी गई है कि अब मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 450/- रूपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जावेगा। योजनांतर्गत राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया की मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के समस्त एलपीजी गैस कनेक्शन धारी महिलाओं उपभोक्ताओं को और ग़ैर प्रधानमत्री उज्जवला योजना धारी बहनें जिनके नाम घरेलू गैस कनेक्शन हैं। जोकि मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत है।
इन लाभार्थी महिला बहनों को योजनांतर्गत रसोई गैस सिलेंडर रूपये 450/- में प्रदाय किया जावेगा। और योजनांतर्गत बहनों पर बकाया राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जावेगा। तो वही, बाकि पैसा लाड़ली बहनों के DBT (डीबीटी) खातों में रिफंड भी किया जावेगा।
पात्रता
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत पंजीकृत गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता।
- ग़ैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना श्रेणी में, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के तहत पंजीकृत ऐसी लाड़ली बहने जिनके स्वयं के नाम से घरेलु रसोई गैस कनेक्शन हो।
₹ 450/- गैस सिलेंडर योजना का संक्षिप्त
रूपये 450/- में घरेलु रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु, योजना का संक्षिप्त विवरण कुछ इस प्रकार है।
योजना का नाम |
रू450/- में घरेलु रसोई गैस सिलेंडर |
योजना लागूं की गई | शुरू किया गया |
लाभार्थी | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीकृत लाड़ली बहने |
उद्देश्य | मध्यप्रदेश में गरीब महिला लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदाय करना |
योजना का विस्तार | सम्पूर्ण मध्यप्रदेश |
आयु सीमा | आयु सीमा का कोई बंधन नहीं |
भुगतान प्रकार | DBT (डीबीटी खाता) |
योजना प्रारंभ होने की दिनांक | 15 सितंबर 2023 |
योजना के लिए आवेदन की दिनांक | 15 सितंबर 2023 |
विभाग | म0प्र0 शासन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
विभागीय आधिकारिक वेबसाइट | @cmladlibahna.mp.gov.in |
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदिका की समग्र सदस्य आईडी। (अनिवार्य*)
- HPCL/ BPCL /LPG कनेक्शन आईडी अथवा IOCL रिलेशनशिप आईडी। (अनिवार्य*)
- पंजीकृत मोबाइल फोन (अनिवार्य*)
- गैस कनेक्शन डायरी।
- लाड़ली बहना स्वीकृति पत्र।
तत्काल सीएससी वीएलई सहायता
यहां उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक के बारे में जानकारी दी गई है, यहां से आप उक्त योजना के लिए आवेदन, आधिकारिक अधिसूचना और विभागीय आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने से पहले पात्रता मानदंडों के विवरण के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
Apply through CSC VLE