राष्ट्रीय सेवा योजना:
युवाओं के व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
![]() |
To increase awareness of social service along with personal development of youth. |
राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार, युवा मामलों और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है यहां+2 बोर्ड स्तरों पर स्कूलों की 11वीं और 12वीं की कक्षा के छात्र युवाओं और महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संसाधनों स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र युवाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है शैक्षिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रा युवाओ के व्यक्तिगत और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है सेवा के माध्यम से शिक्षा यहां NSSका उद्देश्य है NSS को वर्ष 1969 में 37 विश्वविद्यालय में शुरू किया गया था जिसमें लगभग 40000 स्वयंसेवक शामिल थे जो अब 657 विश्वविद्यालय और 51 + 2परिषदों और निर्देशन में विस्तृत हुए हैं जिन में 20669 कॉलेज तकनीकी संस्थान और 11988 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल है स्थापना के बाद से 7.4 करोड़ से अधिक छात्र इससे लाभवनीत हुए हैं।
राष्ट्र सेवा योजना के बारे में जरूरी जानकारी
राष्ट्र सेवा योजना के बारे में जरूरी जानकारी:
1. राष्ट्र सेवा योजना भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की केंद्रीय योजना है।
2. इसका मकसद युवाओं के व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
3. NSS मैं शामिल होने वाले छात्र समाज के लिए काम करते हैं।
4. इस योजना के तहत छात्रों को साक्षरता पर्यावरण सुरक्षा ,स्वास्थ्य ,सफाई, आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।
5. इसकी शुरुआत 24 सितंबर 1969 को हुई थी।
6. इसकी शुरुआत राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती के साल में की गई थी।
7. इसकी शुरुआत 37 विश्वविद्यालय में हुई थी।
8. इस योजना में शामिल होने वाले छात्रों को कम से कम 120 घंटे तक समाज सेवा कार्य करना होता है।
9. 2 साल के अंदर 240 घंटे का समाज सेवा कार्य करने पर छात्रों को विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र दिया जाता है।
10. हर साल सबसे अच्छा स्वयंसेवकों को इंदिरा गांधी NSS पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
11. NSS का आदर्श वाक्य है ‘मैं नहीं बल्कि आप’।
राष्ट्रीय सेवा योजना से लाभ
यह +2 बोर्ड स्तरों पर स्कूलों की 11वीं और 12वीं की कक्षा के छात्र युवाओं और महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थानों स्नातक और स्नातकोतर के छात्र युवाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है’।
राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा पुरुष
मानव सेवा एवं युवा चेतना के प्रतीक स्वामी विवेकानंद को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणा पुरुष मान्य किया गया है स्वामी विवेकानंद को वर्ष 1984 से 85 अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष के अंतर्गत भारत सरकार ने युवाओं का प्रतीक पुरुष मान्य किया तब से ही राष्ट्र सेवा योजना में उन्हें अपने प्रतीक पुरुष के रूप में मान्य किया।
NSS स्वयंसेवक होने के लाभ
महाविद्यालय अथवा उच्च माध्यमिक स्तर के छात्र समाज सेवा कार्यक्रम में प्रतिभा गीता करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत रहता है राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक को निम्न अनुभव प्राप्त होते हैं:-
1. एक कुशल सामाजिक नेता।
2. एक कुशल प्रशासक।
3. एक व्यक्ति जो मानव स्वभाव को समझता है।