राष्ट्रीय हरित भारत मिशन: (GIM)
![]() |
To protect, restore or increase India’s forest cover by undertaking tree planting activities in forest and non-forest areas under land area and to combat climate change. |
भारत के घटते वन क्षेत्र की रक्षा और सुधार के लिए NAPCC के तहत 2014 में ग्रीन इंडियन मिशन शुरू किया गया था हरित भारत मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत उल्लेखित 8 मिशनों में से एक है इसका उद्देश्य चयनित भू क्षेत्र के तहत वन और गैरवन क्षेत्र मैं वृक्षारोपण गतिविधियों को शुरू करके भारत के वनावरण की रक्षा करना उसे फिर से बहाल करना या बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन का सामना करना।
राष्ट्रीय हरित भारत मिशन के बारे में अधिक जानकारी
राष्ट्रीय हरित भारत मिशन के बारे में अधिक जानकारी
1. ग्रीन इंडियन मिशन कार्बन सिंक जैसे पारिस्थितिक कार्यों में सुधार करने का प्रयास करता है।
2. यहां प्रधानमंत्री की हरित भारत विस्तार की पहल है।
3. जिसका लक्ष्य 6 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर वन रोपण करना तथा वन क्षेत्र में 33% की वृद्धि तक राष्ट्रीय लक्ष्य तक पहुंचना है।
4. राज्य वन विभागों के अंतर्गत स्थापित संयुक्त वन प्रबंधन समितियां इसे वन भूमि पर लागू करेगी यह समितियां समुदाय व्यापी पहलों का समर्थन करेगी।
5. यहां जलवायु परिवर्तन तथा राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत 8 मिशनों में से एक है।
6. इसका मकसद भारत के वन क्षेत्र को बचाना है।
7. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुकूलन और सामान उपायों को अपनाना भी इसका मकसद है।
8. GIM की गतिविधियां साल 2015-2016 में शुरू हुई।
9. इस मिशन के तहत वन और गैरवन भूमि पर 10 मिलियन हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।
10. इस मिशन में स्थानीय समुदाय की भूमिका अहम होगी।
11. इस मिशन के तहत करीब 3 मिलियन परिवारों की वन आधारित आजीविका बढ़ाने का लक्ष्य है।
12. GIM को लागू करने के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों तरह की जमीन पर काम किया जाएगा।
13. सभी राज्यों को GIMकार्यान्वत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।