कृषि यंत्रीकरण योजना
किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना

मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना की शुरआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा देश के किसानों को, आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से की गई। मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत, मध्यप्रदेश के किसानों को खेती करने के लिए जिन उपकरणों की आवश्यकता होती है। उन उपकरणों को उपलब्ध करवाना है। योजनान्तर्गत किसानों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपकरणों पर अनुदान (सब्सिडी ) राशि प्रदान की जाती है। जिससे किसानों को नवीनतम तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाते है, जिससे किसान बेहतर तरीके से खेती कर सके।
मध्यप्रदेश, ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत किसान कृषि उपकरण खरीद सकते है। जिन पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुदान (सब्सिडी ) राशि प्रदान की जाती है। जिसे उन्हें कृषि यंत्रीकरण की व्यवस्था सुगमता के साथ उपलब्ध करवाई जा सके।
कृषि यंत्रीकरण योजना में मिलने वाली सब्सिडी
मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि अनुदान योजना में, किसानों को खेती करने के लिए, काम में लिए जाने वाले उपकरणों पर, योजनान्तर्गत निम्नलिखित सब्सिडी प्रदान की जाती है।
योजनान्तर्गत किसानो को सरकार द्वारा 30 % से 50 % तक की अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में किसानों को 40,000 से 60,000 रूपए तक की सब्सिडी दी जाने का प्रावधान है। जिसमे छोटे-बड़े समस्त वर्गों के कृषक, बेहतर तरीके से खेती करने के लिए, अपने लिए नवीनतम तकनीकी वाले उपकरण खरीद सकते है।
कृषि यंत्र स्वचालित रीपर / रीपर (ट्रेक्टर चलित ), स्ट्रॉ रीपर एवं श्रेडर/मल्चर के जिलेवार लक्ष्य जारी
मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा, कृषि यंत्र स्वचालित रीपर / रीपर (ट्रेक्टर चलित ), स्ट्रॉ रीपर एवं श्रेडर/मल्चर के लिए लक्ष्य जारी किए गए। इक्छुक कृषक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित, समय सीमा के भीतर, कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ ले सकता है। जोकि किसानों के लिए, या खेती करने के लिए एक बेहतरीन सेवा है जोकि सरकार द्वारा लागूं की गई।
एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत मिलने वाले यंत्र
कृषि यंत्र- न्युमेटिकप्लांटर, पैड़ी (राइस) ट्रांसप्लांटर, पशु निवारक बायो अकॉस्टिक यंत्र, पावर हैरो, बेलर, श्रेडर /मल्चर, स्ट्रा रीपर, स्वचालित रीपर, हे रेक, हैप्पी सीडर / सुपर सीडर, हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रेक्टर चलित) आदि।
सिंचाई उपकरण- पंपसेट (डीजल /विद्युत), बलराम ताल निर्माण, स्प्रिकलर सेट, पाईप लाइन सेट, आदि।
माइक्रो सिचाई/उद्यानिकी उपकरण- ई-कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को माइक्रो सिचाई/उद्यानिकी उपकरण के लिए, या लक्ष्यों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ Click करे। मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा, समस्त कृषकों के लिए विभिन्न प्रकार के यंत्रों की व्यवस्था, उनके क्षेत्र या जातिवर्गों के मुताबिक उपलब्ध कराए जाते है। योजनान्तर्गत किसानों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपकरणों को उनकी पात्रता के अनुसार प्रदान किए जाते है। हम कृषक उम्मीदवारों को योजना का लाभ लेने के पूर्व सलाह देते की वह आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता अवश्य रूप से जान लेनी चाहिए। यह उन्हें अपनी खेती करने के लिए किस प्रकार के यंत्रों की आवश्यकता होती है। अपनी पात्रतानुसार यंत्रों के बारे जानकारी के लिए यहाँ Click करे।
कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी
ई-कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा, कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची सरकार द्वारा नियत तिथि पर प्रकाशित की जाती है। जिससे पात्र कृषक को, ई-कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत उपकरण उपलब्ध कराए जा सके।
कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) की अनिवार्यता
मध्यप्रदेश के समस्त कृषकों के लिए, ई-कृषि अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी है की, वह सर्वप्रथम स्वयं के बैंक खाते से निम्नानुसार धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन करे।
ड्राफ्ट तैयार करने हेतु जिलेवार सहायक कृषि यंत्रियों की सूची |
||
स.क्र. | जिला | सहायक कृषि यंत्री |
1 | भोपाल | सहायक कृषि यंत्री भोपाल |
2 | राजगढ़ | |
3 | रायसेन | सहायक कृषि यंत्री रायसेन |
4 | विदिशा | सहायक कृषि यंत्री विदिशा |
5 | सीहोर | सहायक कृषि यंत्री सीहोर |
6 | होशंगाबाद | सहायक कृषि यंत्री होशंगाबाद |
7 | हरदा | |
8 | बेतूल | सहायक कृषि बेतूल |
9 | उज्जैन | सहायक कृषि यंत्री उज्जैन |
10 | आगर | |
11 | रतलाम | |
12 | देवास | सहायक कृषि यंत्री देवास |
13 | शाजापुर | |
14 | मंदसौर | सहायक कृषि यंत्री मंदसौर |
15 | नीमच | |
16 | इंदौर | सहायक कृषि यंत्री इंदौर |
17 | धार | |
18 | झाबुआ | सहायक कृषि यंत्री झाबुआ |
19 | अलीराजपुर | |
20 | खरगोन | सहायक कृषि यंत्री खरगोन |
21 | बड़वानी | |
22 | खंडवा | सहायक कृषि यंत्री खंडवा |
23 | बुरहानपुर | |
24 | ग्वालियर | सहायक कृषि यंत्री ग्वालियर |
25 | दतिया | |
26 | गुना | सहायक कृषि यंत्री गुना |
27 | अशोकनगर | |
28 | शिवपुरी | सहायक कृषि यंत्री शिवपुरी |
29 | मुरैना | सहायक कृषि यंत्री मुरैना |
30 | श्योपुर | |
31 | भिंड | सहायक कृषि यंत्री भिंड |
32 | सागर | सहायक कृषि यंत्री सागर |
33 | दमोह | सहायक कृषि यंत्री दमोह |
34 | पन्ना | |
35 | छतरपुर | सहायक कृषि यंत्री छतरपुर |
36 | टीकमगढ़ | |
37 | निमाड़ी | |
38 | जबलपुर | सहायक कृषि यंत्री जबलपुर |
39 | कटनी | |
40 | बालाघाट | सहायक कृषि यंत्री बालाघाट |
41 | छिंदवाड़ा | सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा |
42 | सिवनी | सहायक कृषि यंत्री सिवनी |
43 | मंडला | सहायक कृषि यंत्री मंडला |
44 | डिंडोरी | |
45 | नरसिंहपुर | सहायक कृषि यंत्री नरसिंहपुर |
46 | रीवा | सहायक कृषि यंत्री रीवा |
47 | सिंधी | सहायक कृषि यंत्री सिंधी |
48 | सिंगरौली | |
49 | सतना | सहायक कृषि यंत्री सतना |
50 | शहडोल | सहायक कृषि यंत्री शहडोल |
51 | अनूपपुर | |
52 | उमरिया | सहायक कृषि यंत्री उमरिया |
ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत कृषक नीचे दी गई, निम्नलिखित राशियों का भुगतान करे।
स्ट्रॉ रीपर – रू. 10000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
स्वचालित चालित रीपर / रीपर (ट्रेक्टर चलित ) – रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
श्रेडर/मल्चर- रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मध्यप्रदेश, कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना |
योजना लागूं की गई | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | छोटे बड़े समस्त कृषक |
उद्देश्य | किसानो को कृषि उपकरण के लिए अनुदान राशि प्रदान करना या उन्हें बेहतर कृषि उपकरण खरीदने में मदद करना। |
विभाग | किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
कृषि यंत्रीकरण योजना या एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
- जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषक हेतु)
- बी-1 की प्रति
- आरसीसी
- बिजली कनेक्शन का प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
सीएससी के माध्यम से आवेदन करें
Apply Online |