शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) निःशुल्क प्रवेश सत्र 2023-24
आरटीई (RTE) निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ सत्र 2023-24 पात्रता ! आवश्यक दस्तावेज

निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, या शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के नि:शुल्क प्रवेश हेत RTE के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें, ग्राम वार्ड पड़ोस तथा विस्तारित पड़ोस के प्राइवेट स्कूलों में, कमजोर वर्ग या गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जावेगा। वह उम्मीदवार जो, सभी पात्रता और मापदण्डो को पूरा करते है। वह उम्मीदवार नीचे दिए गए, विवरण से, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम या प्रवेश हेतु पात्रता, मापदण्ड या अन्य विवरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम या शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तथा कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर सत्यापन अधिकारियों द्वारा मूल दस्तावेजों से सत्यापन, सत्यापन में पात्र पाए गए बच्चों में से, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाता है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक अपने ग्राम वार्ड पड़ोस तथा विस्तारित पड़ोस के प्राइवेट स्कूलों में कक्षा बार प्रदर्शित आरक्षित सीटों में नि:शुल्क प्रवेश हेतु आवेदन दर्ज करा सकते है। आवेदन के पश्चात निर्धारित तिथि एवं निर्धारित सत्यापन केंद्र पर मूल दस्तावेजों से सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों से अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत रिक्त सीटों पर आवंटन आवेदक की पात्रता अनुसार एवं आवेदक द्वारा प्रदत्त विकल्पों के आधार ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
आरटीई (RTE) के तहत, प्रवेश के लिए पात्रता
- वंचित समूह
- कमजोर वर्ग
गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के बच्चे
अनाथ या बेसहारा बच्चे
कोविड-19 से माता-पिता अभिभावक की मृत्यु के कारण अनाथ हुए बच्चे
आरटीई (RTE) के तहत, प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जाति-प्रमाण पत्र
- बीपीएल (BPL) कार्ड /अंत्योदय कार्ड
- मूल-निवासी प्रमाण पत्र
- जन्म- प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- दिव्यंगता होने की स्तिथि में विकलांग प्रमाण पत्र
- बच्चे का नवीनतम फोटो
- सक्रीय मोबाइल नंबर
प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु सीमा
क्रमांक |
प्रवेश आवेदन की कक्षा |
न्यूनतम आयु(दिनांक 17 अप्रैल 2023 ) के अनुसार |
1 | नर्सरी /के.जी- 1 /के.जी- 2 | न्यूनतम आयु 03 से 05 वर्ष |
2 | कक्षा- 1 में प्रवेश के लिए | न्यूनतम आयु 05 +से 07 वर्ष |
- आयु के संबंध में मूल प्रति से मिलान न करने की स्थिति में, अथवा मूल प्रति प्रस्तुत न करने की स्थिति में, बच्चे को अपात्र माना जावेगा।
आवेदन एवं सत्यापन की समय सारणी
आवेदन करने के लिए प्रारंभिक तारीख | 13 मार्च 2023 |
आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तारीख | 13 मार्च 2023 |
आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख | 23 मार्च 2023 |
निकटतम सत्यापन केंद्रों में,दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रारंभिक तारीख | 15 मार्च 2023 |
निकटतम सत्यापन केंद्रों में,दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम तारीख | 25 मार्च 2023 |
रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कुल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना भेजने की तारीख | 28 मार्च 2023 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की प्रारंभिक तारीख | 31 मार्च 2023 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तारीख | 10 अप्रैल 2023 |
द्वितीय चरण के लिए प्रारंभिक तारीख | 13 अप्रैल 2023 |
द्वितीय चरण में स्कूलों की च्वाइस के लिए तारीख | 13 से 18 अप्रैल 2023 |
द्वितीय चरण में आवंटन पत्र डाउनलोड के लिए तारीख | 20 से 25 अप्रैल 2023 |